मुजफ्फरनगर: 15 दिन से लापता रॉकी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार; खेत से मिला धड़, सिर की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर: जिले में 15 दिनों से लापता युवक विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। भोपा और सिखेड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार शाम कादीपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शूटर मोंटी त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने रॉकी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर कादीपुर के एक खेत में दबाए गए शव का धड़ जेसीबी से बरामद किया गया। हालांकि मृतक का सिर अभी तक नहीं मिल सका है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

सीओ राजू कुमार साव के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान जंगल में संदिग्धों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में मोंटी त्यागी घायल होकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि रॉकी की हत्या बागपत के बड़ौत क्षेत्र में गोली मारकर की गई और बाद में शव को मुजफ्फरनगर लाकर जंगल में दफनाया गया। पुलिस के मुताबिक शव को जल्दी गलाने के लिए नमक का इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है।

जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद और संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी रेणु, सौतेला बेटा बादल और बहू निशा भी इस मामले में संदिग्ध हैं। 18 मई को रॉकी को ऋषिकेश घूमने के बहाने ले जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद वह लापता हो गया था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।

कादीपुर जंगल से शव का धड़ मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव बेहड़ा आस्सा और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया और लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और दो वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 
 
  • muzaffarnagar-missing-rocky-murder-case-solved-shooter-arrested-after-encounter
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर