सीएम योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन आज, यूपीभर में जश्न की तैयारी; हवन-यज्ञ और केक काटकर कार्यकर्ता मनाएंगे उत्सव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार 5 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरे प्रदेश में जश्न की व्यापक तैयारियां की हैं। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न जिलों और प्रमुख चौराहों पर बधाई संदेशों वाली होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए सुबह से ही मंदिरों में हवन-यज्ञ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद कई स्थानों पर बर्थडे केक काटकर मिठाई बांटी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पौड़ी जिले में स्थित पंचूर नामक गांव में हुआ था। उनके बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था, जो बाद में सन्यासी जीवन अपनाने के बाद योगी आदित्यनाथ के रूप में जाने गए। सीएम योगी के जन्मदिन से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि उनकी माता जी परंपरा के अनुसार एक दिन पहले से ही अपने बेटे का जन्मदिन मनाना शुरू कर देती हैं। 54 वर्ष के हो रहे मुख्यमंत्री को देश और प्रदेश के तमाम बड़े राजनेताओं, मंत्रियों और शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बधाई संदेश मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

ये भी पढ़े – मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यूपी में चलेगा ‘सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान’ अभियान, प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दी जानकारी

  • cm-yogi-adityanath-54th-birthday-celebrated-by-bjp-workers-across-uttar-pradesh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में