मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यूपी में चलेगा ‘सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान’ अभियान, प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दी जानकारी

आगरा / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। इन 12 वर्षों के पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर “सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान” अभियान चलाया जाएगा। आगरा के नवीन सर्किट हाउस सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर और कई स्थानीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रमों से होगी। इसके बाद 8 जून से 14 जून तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और “सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत जनसमस्या समाधान शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही, 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रमों के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

अभियान के अगले चरणों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविरों और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, और अटल पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों को मिलेगा। इसके बाद 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 17 से 20 जून तक प्रदेश की कानून-व्यवस्था, औद्योगिक निवेश व सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित विकास प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वहीं 18 और 19 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर विशेष कार्यशालाएं होंगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालें लगाकर जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़े – महोबा पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को बड़ी सफलता, 3 साल से लापता किशोर हरियाणा से सकुशल बरामद

  • up-government-seva-sushasan-sanskar-samman-campaign-modi-govt-12-years-bhupendra-singh-choudhary
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में