सानोधा के पंचकल्याणक महोत्सव में पुलिस की मुस्तैदी को मिला सम्मान, छह दिन तक संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

सागर: जिले के थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम सानोधा में 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित जैन समाज के भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का समापन शांतिपूर्ण और सफल वातावरण में हुआ। छह दिवसीय इस विशाल धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की भव्यता और भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में थाना सानोधा, पुलिस लाइन, यातायात शाखा, थाना गढ़ाकोटा, थाना रहली और थाना सुरखी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा निगरानी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार मोर्चा संभाले रखा।

पुलिस की सतर्कता और समन्वित प्रयासों का परिणाम रहा कि छह दिनों तक चले इस बड़े धार्मिक आयोजन में किसी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या दुर्घटना सामने नहीं आई। सभी धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्राएं और कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए।

महोत्सव के समापन अवसर पर सकल जैन समाज एवं आयोजन समिति ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जैन संत विषद सागर महाराज ने भी मंच से पुलिस विभाग की अनुकरणीय कार्यशैली, अनुशासन और जनसेवा भावना की खुले शब्दों में प्रशंसा की।

सम्मानित होने वालों में थाना प्रभारी सानोधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, बलवंत सिंह, सुखदेव शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलेश, पुरुषोत्तम, राजेश पाण्डेय, रामेश्वर शर्मा, रामकुमार, ज्योति गोस्वामी, लीलावती, आरक्षक प्रवीण जाट, जगदीश ठाकुर, भारत सिंह, अर्पित मिश्रा, मयंक ठाकुर, महिला आरक्षक कंचनलता एवं बैजंती सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

जैन समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस बल की लगातार मौजूदगी, सजग निगरानी और सेवा भावना के कारण ही इतना बड़ा धार्मिक आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज और पुलिस के बीच मजबूत विश्वास तथा बेहतर समन्वय का उदाहरण बताया। पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान मिली यह सराहना पुलिस विभाग की जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

ये भी पढ़े – आंगन में पड़ी लाश से शुरू हुई जांच पहुंची घर के मुखिया तक, पिता ने कबूला बेटे की हत्या का अपराध, मोंगरी बरामद

  • sanodha-panchkalyanak-mahotsav-police-security-management-honoured-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना