उमरिया: अवैध भरमार बंदूक से चली गोली, युवक गंभीर घायल; 17 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने और लापरवाहीपूर्वक गोली चलने से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 की रात थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरा अमड़ी में गोली चलने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां नन्हेलाल अगरिया गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर के कई हिस्सों में छर्रे धंसे हुए थे। घायल को तत्काल जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया।

घायल नन्हेलाल अगरिया ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपनी गाय की बछिया तलाशने के लिए छपरी हार के जंगल की ओर गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे अचानक गोली चलने जैसी आवाज आई और उसके शरीर में कई जगह छर्रे लग गए। छर्रों से उसके घुटने, जांघ, हाथ और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं।

घायल के अनुसार घटना के तुरंत बाद गांव का निवासी धनिया उर्फ धनीराम यादव उसके पास आया। उसके हाथ में बंदूक थी। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि गलती से गोली चल गई और किसी को न बताने की बात कहते हुए इलाज कराने का भरोसा देकर वहां से चला गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या और एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदनलाल मरावी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़े – उमरिया के आकाशकोट में भीषण जल संकट: 3 किमी का खतरनाक घाट उतरकर एक कुएं से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण, बंद पड़ी है नल-जल योजना

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार दबिश दी, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी। आखिरकार सूचना मिली कि आरोपी धनिया उर्फ धनीराम यादव अपने गांव खैरा स्थित घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध देशी भरमार बंदूक को उसने अपने खेत स्थित कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से बंदूक बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में एसडीओपी पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, उपनिरीक्षक बी.एल. सिंह, उपनिरीक्षक विनोद प्रजापति, प्रधान आरक्षक प्रकाश पटेल, सरमन सेन, अजय शर्मा, महेश साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – उमरिया: घुनघुटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, पशु तस्करी का मामला उजागर

  • umaria-police-arrests-accused-in-illegal-firearm-case-man-seriously-injured-by-country-made-gunshot
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना