बड़वानी: सीवरेज कंपनी के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों का अनोखा विरोध, गड्ढे में लगाया ‘बेशर्मी का पौधा’

बड़वानी: शहर के तिरछी पुलिया क्षेत्र में सीवरेज कार्यों की खराब गुणवत्ता और सड़क पर फैली गंदगी को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कीचड़ और गंदे पानी से भरे गड्ढे में “बेशर्मी का पौधा” लगाकर नगर पालिका और सीवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

तिरछी पुलिया क्षेत्र में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क धंसने से पाइप लाइन दोबारा फूट गई। इसके चलते क्षेत्र में कीचड़ और गंदे पानी का जमाव हो गया है, जिससे स्थानीय रहवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर पालिका और सीवरेज कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण गंदा पानी पेयजल लाइनों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

पार्षदों ने कहा कि शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता की जांच के लिए बैठक बुलाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सीवरेज कंपनी द्वारा कई स्थानों पर मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

ये भी पढ़े – बड़वानी की बेटी स्नेहा दाऊदे ने जापान में लहराया तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक, दिग्गजों ने दी बधाई

  • congress-councilors-protest-against-poor-sewerage-work-in-barwani-plant-besharmi-sapling-in-muddy-pit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना