बागेश्वर धाम से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने 20 फीट तक घसीटा, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले के जैसीनगर-भापेल मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित ट्रक कार को करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, जैसीनगर निवासी प्रदीप चौरसिया अपने परिवार के साथ छतरपुर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दर्शन करने गए थे। रविवार सुबह दर्शन के बाद पूरा परिवार कार से वापस सागर लौट रहा था। इसी दौरान जैसीनगर-भापेल रोड पर राजाखोय बड़े पुल के पास घाटी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनास्थल के पास पिछले तीन दिनों से राखड़ से भरा एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक खड़े कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार को करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

राहगीरों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं और हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जैसीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में ओवरटेकिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – बीएमसी सागर की वैश्विक उपलब्धि: हेपेटाइटिस-डी पर शोध विश्व प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल में प्रकाशित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

  • sagar-truck-car-collision-on-jaisinagar-bhapel-road-family-returning-from-bageshwar-dham-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना