सागर: विधायक गोपाल भार्गव की स्वास्थ्य सेवा मुहिम जारी, 28 गंभीर मरीजों और 32 परिजनों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया

ढाकोटा/सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  सागर जिले की रहली विधानसभा से वरिष्ठ विधायक भोपाल भार्गव द्वारा वर्षों से संचालित स्वास्थ्य सेवा अभियान लगातार जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। “प्रति रविवार” की परंपरा के तहत एक बार फिर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भोपाल रवाना किया गया। इस पहल के तहत रविवार को 28 गंभीर मरीजों के साथ उनके 32 परिजनों सहित कुल 60 लोगों को विशेष एंबुलेंस और बसों के माध्यम से पूरी व्यवस्था के साथ भोपाल भेजा गया।

इस सेवा अभियान की विशेषता यह रही कि इसमें केवल रहली विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को भी शामिल किया गया। आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और बड़े अस्पतालों तक पहुंच न होने के कारण इलाज से वंचित लोगों को इस पहल के माध्यम से नई उम्मीद मिली है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मरीजों को भी मिला लाभ

मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए इस बार चार ऐसे मरीजों को भी भोपाल भेजा गया जो दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। दमोह जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के बेर-महूना निवासी चंदाबाई काछी पेट में गंभीर गांठ की समस्या से पीड़ित हैं। उनका ऑपरेशन कराने और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें भोपाल भेजा गया है। बंडा विधानसभा क्षेत्र के धबौली निवासी अमोल लोधी लंबे समय से लीवर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार दिलाने की व्यवस्था की गई है।

इसी क्षेत्र के गजराज पटेल के पैर में गंभीर समस्या है, जिसके उपचार और ऑपरेशन के लिए भोपाल के चिकित्सकों से पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट कराया गया है। वहीं कर्रापुर निवासी पवन के पैर में पहले से डली रॉड में जटिलताएं उत्पन्न हो गई थीं। उनकी आगे की जांच और विशेष उपचार के लिए उन्हें भी भोपाल भेजा गया है।

मरीजों और परिजनों के लिए पूरी व्यवस्था

विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सेवा अभियान के तहत मरीजों के लिए केवल परिवहन सुविधा ही नहीं, बल्कि भोपाल में उपचार, आवश्यक दवाइयों, अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया तथा उनके साथ रहने वाले परिजनों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क की जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और वे बिना किसी चिंता के अपने मरीज का उपचार करा पाते हैं।

वर्षों से जारी है जनसेवा का सिलसिला

रहली-गढ़ाकोटा क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाने की यह पहल कई वर्षों से लगातार जारी है। इस अभियान के माध्यम से अब तक हजारों मरीजों को समय पर उपचार मिल चुका है और अनेक परिवारों को नई जिंदगी मिली है। इस अवसर पर विधायक कार्यालय की ओर से कहा गया कि जनसेवा का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा गया कि सभी मरीज स्वस्थ होकर जल्द अपने परिवारों के बीच लौटें। क्षेत्र में इस पहल को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने इसे जनप्रतिनिधित्व के साथ मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सराहना की है।

  • gopal-bhargava-health-mission-28-serious-patients-sent-to-bhopal-for-treatment-in-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में