रायसेन में कुपोषण मुक्त अभियान को मिली गति, विधायक सुरेन्द्र पटवा ने बच्चों को वितरित किए फूड बॉस्केट

रायसेन: जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कम वजन वाले बच्चों को पोषणयुक्त फूड बॉस्केट वितरित किए गए। जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक के उपरांत भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा और नगरीय निकायों के अध्यक्षों ने बच्चों को फूड बॉस्केट प्रदान कर अभियान को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेन्द्र पटवा ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिले को कुपोषणमुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सके।

इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने विधायक को जिले में कुपोषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों और जनभागीदारी आधारित अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी की जा रही है तथा जरूरतमंद बच्चों तक फूड बॉस्केट पहुंचाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों की भागीदारी से जिले को कुपोषणमुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़े – रायसेन बस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश

 
 
  • mla-surendra-patwa-distributes-food-baskets-to-underweight-children-in-raisen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना