रायसेन बस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश

रायसेन: जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों की टक्कर में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में चर्चा की।

राज्य सरकार ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को घायलों के बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद शासन स्तर पर लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कृषि रोडमैप पर बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

  • cm-mohan-yadav-announces-rs-4-lakh-aid-for-victims-of-raisen-bus-accident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना