बुरहानपुर में छह महीने से अधूरा पड़ा डिवाइडर निर्माण बना परेशानी का कारण, गणपति थाना से शनवारा तक रोज लग रहा जाम

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर:  शहर में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार अब आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। गणपति थाना से लेकर शनवारा चौराहे तक चल रहा डिवाइडर निर्माण कार्य पिछले करीब छह माह से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से इस व्यस्त मार्ग पर प्रतिदिन लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है, जिससे वाहन चालकों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क पर नगर निगम द्वारा डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। सड़क के बीचों-बीच निर्माण कार्य रुक जाने से मार्ग कई स्थानों पर संकरा हो गया है, जिससे बड़े वाहनों के गुजरने में कठिनाई हो रही है और अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक इस मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहता है। ट्रक चालक विजय और हारून सहित अन्य वाहन चालकों ने बताया कि कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कार चालकों और व्यापारिक वाहनों को भी काफी समय तक जाम में फंसना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों की चिंता और बढ़ गई है। निर्माण स्थल पर जगह-जगह गिट्टी, मुरम और अन्य सामग्री पड़ी हुई है, जबकि कुछ हिस्सों में सड़क खुदी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारिश के दौरान यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऑटो चालक सलमान और ड्राइवर हन्नू ने बताया कि विकास कार्यों से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा नहीं किया जाए तो उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

व्यापारियों और ऑटो चालकों का कहना है कि लगातार जाम लगने से उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है और कई बार लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने लगते हैं। वहीं स्कूल वाहनों को भी बच्चों को समय पर पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जब नगर निगम प्रशासन से सवाल किए गए तो निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि डिवाइडर निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी बाधाएं सामने आई हैं। उनके अनुसार मार्ग पर बिजली के पोल शिफ्टिंग और विद्युत लाइनों से संबंधित कुछ कार्य शेष हैं, जिनके पूरा होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी और जल्द ही इसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

हालांकि शहरवासियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जातीं तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। लोगों ने सवाल उठाया है कि छह माह बीत जाने के बाद भी परियोजना अधूरी क्यों है और आखिर जनता को कब तक जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा। शहर के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल इस सड़क पर अधूरा निर्माण कार्य अब सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन चुका है। नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर के ग्राम दूधिया में मौसम का कहर, तेज हवाओं और बारिश से गरीब परिवार का घर क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग

  • burhanpur-incomplete-divider-work-causes-daily-traffic-jam-from-ganpati-thana-to-shanwara
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे