शिवपुरी: चर्चित यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी, फेंसिंग काटकर घुसे बदमाश CCTV तोड़कर जेवरात ले गए

शिवपुरी/दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट:  जिले के करैरा अनुविभाग अंतर्गत नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनी में चर्चित यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात उनके घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सबसे पहले बाउंड्री पर लगी तार फेंसिंग को काटकर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में लगे सुरक्षा कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर रखे कीमती जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि रचना गुर्जर अपने यूट्यूब चैनल और वीडियो कंटेंट को लेकर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक वीडियो में बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण भी दिखाए थे। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि सोशल मीडिया पर आभूषणों का प्रदर्शन कहीं न कहीं चोरों की नजर में आने का कारण बन सकता है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने, संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्र करने तथा तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल चोरी गए जेवरात और अन्य सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों और रचना गुर्जर के प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। वहीं पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपहृत मासूम सयान को शिवपुरी से छुड़ाया

  • theft-at-youtuber-rachna-gurjar-house-in-shivpuri-jewellery-worth-lakhs-stolen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना