मैहर के मुक्तिधामों में पानी का संकट, कांग्रेस ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट:  धार्मिक नगरी मैहर में विकास और जनसुविधाओं के दावों के बीच नगर के मुक्तिधामों की बदहाल स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मुक्तिधामों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नगर पालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

प्रभात द्विवेदी ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने नागरिकों को जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराए, लेकिन मैहर के मुक्तिधामों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के दौरान धार्मिक क्रियाओं और शुद्धिकरण के लिए आवश्यक पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे शोकाकुल परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम परिसर में बोरवेल होने के बावजूद जलापूर्ति नियमित नहीं है। कभी मोटर खराब रहती है तो कभी मोटर ही उपलब्ध नहीं होती। इसके चलते पानी की समस्या स्थायी रूप ले चुकी है। द्विवेदी ने इसे प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का परिणाम बताया।

ये भी पढ़े – मैहर में कांग्रेस सेवादल का रवि मिलन कार्यक्रम संपन्न, प्रभात फेरी के दौरान कई लोगों ने ली सदस्यता

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जो नागरिक जीवनभर करों के माध्यम से नगर पालिका के राजस्व में योगदान देता है, क्या उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए बुनियादी जल व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्थानीय प्रशासन के लिए आत्ममंथन का विषय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुक्तिधाम परिसर में स्थायी चौकीदार की व्यवस्था नहीं है और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। पूर्व में लगाए गए पौधे और वृक्ष भी पानी की कमी के कारण सूख चुके हैं, जिससे परिसर की स्थिति और खराब हो गई है।

प्रभात द्विवेदी ने कहा कि विकास का आकलन केवल सड़कों, भवनों और घोषणाओं से नहीं किया जा सकता, बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील स्थलों पर उपलब्ध सुविधाएं ही वास्तविक विकास की तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। यदि मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है तो विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मुक्तिधाम में स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित करने, मोटर की नियमित देखरेख, चौकीदार की नियुक्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

ये भी पढ़े – मैहर: ढाई साल बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे नारायण त्रिपाठी, बोले- साथ दीजिए, इतिहास बदल दूंगा; विंध्य प्रदेश आंदोलन का किया ऐलान

 

  • maihar-cremation-ground-water-crisis-congress-targets-municipal-administration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना