शाहगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय निलंबित, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

सागर: संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण के आरोपों के चलते शाहगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार एवं वर्तमान में बण्डा तहसील में प्रभारी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ ज्ञानचंद्र राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, ज्ञानचंद्र राय पर शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप पाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

निलंबन आदेश के तहत ज्ञानचंद्र राय का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय सागर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शासकीय कार्यों के संचालन में बरती गई अनियमितताओं और अधिकारियों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कमिश्नर द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में चर्चा का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि ज्ञानचंद्र राय पूर्व में शाहगढ़ तहसील में तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे हैं और वर्तमान में बण्डा तहसील में प्रभारी नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे। अब मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – सागर में भाजपा की अहम बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान की बनी रणनीति

  • sagar-former-shahgarh-tehsildar-gyanchandra-rai-suspended-for-negligence-and-indiscipline
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे