जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, ₹5 हजार का इनामी फरार बदमाश सागर रजक गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सागर रजक पिता राजेश रजक (19 वर्ष) निवासी सरकारी कुआं, मरघट आई रोड, जबलपुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना हनुमानताल के अपराध क्रमांक 356/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 109(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर संभाग के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फरार आरोपी सागर रजक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राजेश पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र पटेल, अजय डबराल, आरक्षक सादिक सैयद रिजवी तथा नीरज जमील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार 8 जून सोमवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े – जबलपुर बायपास पर भीषण हादसा: हाईवा ट्रक में लगी आग, स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल

 

  • jabalpur-hanumantal-police-arrests-rs-5000-rewarded-absconding-accused-sagar-rajak
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना