छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़ामलहरा थाना प्रभारी बने अरविंद सिंह दांगी; कई थानों में नई तैनाती

छतरपुर: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, मजबूत और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नवीन पद स्थापना आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद सिंह डांगी को बड़ामलहरा थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा उपाध्याक्ष शिशिर तिवारी को गुलगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्याक्ष जीतेंद्र सोनी को अलीपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। उपाध्याक्ष अभिषेक पाण्डेय को बमनोरा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेहतर निगरानी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में और अधिक सक्रियता आएगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो सकेगा। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है और समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता रहा है। ताजा आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए पदस्थापन स्थलों पर कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी रजत सकलेचा का बड़ा एक्शन, 134 पुलिसकर्मियों के तबादले

  • chhatarpur-police-reshuffle-arvind-singh-dangi-appointed-badamalhara-ti
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना