एक्टिविज्म का असर: रीवा के हिनौती स्कूल से हटे खतरनाक बिजली के तार, 700 छात्रों को मिली राहत

रीवा जिले के गंगेव जनपद स्थित हिनौती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से गुजर रही खतरनाक एलटी बिजली लाइन को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से स्कूल परिसर में झूल रहे बिजली के तार और खंभे करीब 700 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए हादसे का कारण बने हुए थे। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी द्वारा मामला उठाए जाने के बाद बिजली विभाग ने लाइन शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू की।

कार्यपालन अभियंता आशीष बैन, सहायक यंत्री उमाशंकर द्विवेदी और कनिष्ठ यंत्री प्रणव वर्मा के निर्देश पर ठेकेदार द्वारा विद्यालय परिसर से बिजली लाइन हटाकर उसे बाउंड्री के बाहर शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वर्षों से इस समस्या को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखे जा रहे थे, लेकिन अब जाकर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई हुई है। खुले बिजली के तारों के कारण स्कूल में हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता था।

सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के कई स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज भी बिजली की हाईटेंशन और एलटी लाइनें परिसर के बीच से गुजर रही हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे सभी संस्थानों का सर्वे कराकर व्यापक स्तर पर लाइन शिफ्टिंग अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हिनौती के अलावा करहिया, अतरैला, पताई सहित आसपास के कई विद्यालय परिसरों से भी पूर्व में बिजली लाइनें हटवाई जा चुकी हैं।

विद्यालय परिसर से बिजली लाइन हटने पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत व्यक्त करते हुए बिजली विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल: 3 अक्टूबर को होगी गोल्ड मेडल की जंग

    2 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट…

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    2 अक्टूबर 2026। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव…

    You Missed

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल