बुरहानपुर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का एक्शन, दाउदपुर में बुलडोजर से गिराया खतरनाक मकान

बुरहानपुर: शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने जर्जर एवं खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 27 के दाउदपुर स्थित बारूद वाली मस्जिद के समीप एक जर्जर भवन को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह भवन तनवीर एहसान जाफरी का था, जिसे नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी कर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने नियमानुसार भवन को गिराने की कार्रवाई की।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके स्वामित्व में कोई जर्जर या खतरनाक भवन है तो उसे स्वयं हटवा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन मानसून के दौरान दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। यदि भवन मालिक स्वयं कार्रवाई नहीं करेंगे तो प्रशासन भवन खाली कराकर उसे ध्वस्त करेगा। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी जर्जर भवनों का सर्वे कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नोटिस के बाद भी नियमों की अनदेखी करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री गोपाल महाजन, अभिषेक रघुवंशी, संजय तिवारी, राजपति यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का एक्शन तेज, दाउदपुरा में बुलडोजर चलाकर गिराया खतरनाक मकान

  • burhanpur-municipal-corporation-demolishes-dangerous-building-daudpura
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना