भोपाल में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान तेज, पुलिस कमिश्नर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत राजधानी भोपाल में जनजागरूकता गतिविधियों को और तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह विशेष जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों, विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। रथ के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने, मादक पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक अभियान के तहत भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, शपथ समारोह, रैलियां और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

भोपाल पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें। अभियान का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना है।

ये भी पढ़े – भोपाल जिला बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 89 प्रत्याशियों की किस्मत EVM नहीं, स्कैनर से होगी तय

  • bhopal-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-awareness-rath-flagged-off-by-police-commissioner-sanjay-kumar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में