
छतरपुर।अमित अवस्थी| छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केड़ी में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा कुएं में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पहले पति ने लगाई छलांग, फिर पत्नी भी कूद गई
पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद परमलाल अहिरवार ने कुएं में छलांग लगा दी। पति को डूबता देख उनकी पत्नी भागवती अहिरवार ने भी कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और दोनों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
रेस्क्यू के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, पति-पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
- chhatarpur-husband-wife-jump-into-well-police-rescue-orchha-road









