जावरा सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर कई फैसले

जावरा।नाहरू खान| सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पहले विधायक ने एसडीएम रचना शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के साथ अस्पताल एवं नवीन मातृत्व विंग का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बैठक में अस्पताल के विकास और मरीजों की सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।

अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, ऑपरेशन थिएटर, एनआरसी, एनबीएसयू, ओपीडी, जन्म-मृत्यु कार्यालय और पोस्टमार्टम कक्ष सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

बैठक में कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बैठक में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव भोपाल भेजने, शव पेटियों की मरम्मत, शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में बिजली के पोल और एलईडी लाइट लगाने तथा सिविल अस्पताल एवं नवीन मातृत्व विंग के नामकरण से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति दी गई।

पार्किंग शेड, कार्डियक एम्बुलेंस और अन्य सुविधाओं पर निर्णय

बैठक में वाहन स्टैंड और कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर पर जारी करने का निर्णय लिया गया। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विधायक निधि से पार्किंग क्षेत्र में शेड निर्माण की स्वीकृति दी। वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने सांसद निधि से कार्डियक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की सहमति दी। अस्पताल की छतों की वाटरप्रूफिंग, परिसर की साफ-सफाई, भूमि सीमांकन, एक्स-रे मशीन में सुधार और बीपीएचयू यूनिट शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया, सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 
 
  • jaora-civil-hospital-rogi-kalyan-samiti-meeting-health-facilities-development
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया