दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की एंट्री, महामंडलेश्वर संजना सिंह ने ठोका चुनावी दावा

दतिया/ आदि मिश्रा: दतिया उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के बाद अब किन्नर अखाड़े की भी चुनावी मैदान में एंट्री हो गई है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह, जिन्हें संजना नंद गिरी के नाम से भी जाना जाता है, ने भारतीय गण वार्ता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।

संजना सिंह ने कहा कि मां पीतांबरा ने उन्हें दतिया के लिए चुना है और वह क्षेत्र की जनता के बीच नए मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही हैं। उन्होंने दतिया को भयमुक्त बनाने और किन्नर समाज के सम्मान को अपने प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल किया है।

बैटरी (टॉर्च) होगा चुनाव चिन्ह

महामंडलेश्वर संजना सिंह ने बताया कि वह भारतीय गण वार्ता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगी और उनका चुनाव चिन्ह बैटरी (टॉर्च) है। उन्होंने दावा किया कि देशभर से किन्नर अखाड़े के संत और उस्ताद उनके समर्थन में दतिया पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे।

उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण और मुकाबला

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

किन्नर समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ-साथ दतिया में भयमुक्त वातावरण बनाने को लेकर उन्होंने जनता के बीच जाने की बात कही है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से दतिया उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण और मुकाबला दोनों ही और दिलचस्प हो गए हैं।

नावी मैदान में यह नया समीकरण

अब दतिया में भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के साथ किन्नर अखाड़े से जुड़ी महामंडलेश्वर की भी सक्रिय राजनीतिक मौजूदगी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में चुनावी मैदान में यह नया समीकरण कितना असर डालता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

  • datia-by-election-mahamandaleshwar-sanjana-singh-joins-electoral-battle
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना