मुंबई से निकला मासूम शिवपुरी पहुंचा, दिनारा पुलिस ने सकुशल घर भिजवाया

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  थाना दिनारा पुलिस ने रास्ता भटककर शिवपुरी पहुंचे 11 वर्षीय बालक को दो दिन के भीतर उसके परिजनों से मिलाकर मानवता और तत्परता का परिचय दिया। बालक को आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को ग्राम आवास तिराहा के पास मोहम्मद ईशा शेख नामक 11 वर्षीय बालक अकेला मिला था।

ग्राम थनरा निवासी अभिषेक यादव ने इसकी सूचना दिनारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बालक को थाना लेकर पहुंची और बाल संरक्षण अधिकारी की मौजूदगी में उसे अस्थायी रूप से ट्राइबल हॉस्टल, दिनारा में सुरक्षित ठहराया गया। जांच में पता चला कि बालक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का निवासी है और बिना बताए मुंबई से निकलने के बाद रास्ता भटककर शिवपुरी पहुंच गया था।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर बालक के परिजनों का पता लगाया। इसके बाद 19 जुलाई को बालक के पिता मोहम्मद जाकिर शेख दिनारा पहुंचे। पुलिस ने पहचान और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने दिनारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – करैरा में माइक्रो बैंक फाइनेंस कंपनी का जागरूकता शिविर, पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

  • 11-year-old-boy-from-ambedkar-nagar-reunited-by-dinara-police-shivpuri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना