
शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के करैरा स्थित जय अंबे वाटिका में माइक्रो बैंक फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शिविर में थाना प्रभारी करैरा टीआई विनोद सिंह छाबई, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक जितेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्त मध्य प्रदेश और नशा मुक्त करैरा बनाने का संकल्प भी दिलाया।
इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने सलाह दी कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी को किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
ये भी पढ़े – शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
- karera-micro-bank-finance-awareness-camp-police-message-shivpuri









