
देवरी/सागर (मनीष कुमार चौबै): सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल मंगलवार को देवरी में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों पर विशेष जोर देते हुए पटवारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण एवं नक्शा तरमीम से जुड़े सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीमांकन और नक्शा तरमीम के लंबित प्रकरणों पर अगले पांच दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलापूर्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों को रखा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई, जबकि शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़े – भारी बारिश में केसली पहुंचा अग्निवीर समरदीप, गांव ने किया भव्य स्वागत, वर्दी में बेटे को देख भावुक हुए पिता और दादा
- sagar-collector-pratibha-pal-hears-public-grievances-at-deori-jansunwai-gives-revenue-disposal-directions







