
सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: बाबा अमरनाथ के पावन दर्शन के लिए सागर का 15 सदस्यीय श्रद्धालु दल मंगलवार को सागर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यात्रा पर प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और परिजनों ने तिलक लगाकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। स्टेशन पर बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
- URL / Slug: sagar-amarnath-yatra-15-devotees-departure-railway-station-baba-barfani








