टीकमगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा प्रमोशन, 5 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक बने नायब तहसीलदार

टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। जिले के 5 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार तथा 10 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अनिल कुमार गुप्ता, झाम सिंह इरकिरा, सत्यप्रकाश शुक्ला, सतेंद्र सिंह गुर्जर एवं नितिन गौड़ शामिल हैं। वहीं ईश्वरदयाल अहिरवार, रामनाथ अहिरवार, सुरेश कुमार पटेरिया, सतोला प्रसाद चौधरी, रज्जन सिंह, अखिलेश कुमार बबेले, श्रीपत अहिरवार, विष्णु सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता एवं सूर्यप्रकाश खरे को राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि पदोन्नति किसी भी शासकीय सेवक की कार्यकुशलता, अनुभव और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करते हुए राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: दो ट्रैक्टर जब्त

  • tikamgarh-revenue-department-promotion-5-tehsildars-10-naib-tehsildars-vivek-shrotriya
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना