शिवपुरी: सराफा दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस को देख गैस कटर छोड़ भागे बदमाश

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के बैराड़ कस्बे में रात्रि गश्त कर रही पुलिस की सतर्कता से सराफा बाजार में चोरी की बड़ी वारदात टल गई। बुधवार देर रात तीन बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरणों के साथ सोने-चांदी की दुकान का ताला काटने पहुंचे थे। इसी दौरान डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन को देखते ही बदमाश जलता हुआ गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

गैस कटर से काट रहे थे दुकान का ताला

घटना 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे बैराड़ कस्बे के मेन रोड स्थित सराफा बाजार की बताई जा रही है। बदमाशों ने जगदीश गुप्ता की सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाया। तीनों आरोपी एक बैग में गैस कटर और अन्य औजार लेकर पहुंचे और दुकान का ताला काटने लगे।

पुलिस की गश्त से वारदात टली

बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार, घटना के समय उपनिरीक्षक अजय कुमार खलको, डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद, आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक धर्मपाल धाकड़ और आरक्षक अतरसिंह रावत क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे।

पुलिस टीम को मौके पर आता देख बदमाश घबरा गए और चोरी की वारदात को बीच में ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस की समय पर पहुंचने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने से बच गए।

CCTV फुटेज में कैद हुए तीनों बदमाश

दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में तीनों संदिग्ध बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में आरोपी गैस कटर की मदद से दुकान का ताला काटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे रात के समय अपनी दुकानों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Shivpuri-Bairad-Sarafa-Shop-Theft-Attempt-Failed-Gas-Cutter-CCTV
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना