अमरपाटन में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान: स्कूल में मानव श्रृंखला, बस स्टैंड पर नुक्कड़ कार्यक्रम से दिया नशामुक्ति का संदेश

मैहर/ देवेश शर्मा: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत अमरपाटन पुलिस ने विद्यालय और सार्वजनिक स्थल पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

महर्षि विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

अमरपाटन थाना क्षेत्र स्थित महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी विजय परस्ते और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक और मानसिक बीमारियों के साथ साथ इसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति का संदेश दिया। खेल-खेल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, पक्ष-विपक्ष में तेज हुई सियासी बयानबाज़ी

बस स्टैंड पर नुक्कड़ कार्यक्रम से आमजन को किया जागरूक

इसी क्रम में अमरपाटन बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ

कार्यक्रम के दौरान लोगों के पास मौजूद नशे से संबंधित सामग्री स्वेच्छा से एकत्रित कर कूड़ेदान में डलवाई गई। इस पहल के जरिए नशा छोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज के लिए नुकसानदायक है। स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का नशे से दूर रहना जरूरी है।

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • Amarpatan Police Awareness Campaign Against Drug Abuse Under Nasha Se Doori Hai Zaroori 2.0
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना