भोपाल में महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, मंत्री विश्वास सारंग ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण

भोपाल।आदि शर्मा| राजधानी भोपाल में प्रस्तावित महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने नाथुबरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी कार्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कॉम्पलेक्स में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

फेज-1 का जल्द होगा लोकार्पण

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के फेज-1 का लोकार्पण जल्द किया जाएगा। इसके बाद यहां एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल जैसी खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। उनका कहना है कि यह परिसर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की तैयारी

मंत्री ने कहा कि भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित महिला एशियन चैंपियनशिप के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

 
 
  • bhopal-women-asian-championship-sports-complex-vishvas-sarang-inspection
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना