10 साल पुराने दुष्कर्म मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार: ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लवकुशनगर पुलिस की कार्रवाई

छतरपुर/ अमित अवस्थी: पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लवकुशनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2016 के करीब 10 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 साल से फरार चल रहा था वारंटी

पुलिस के अनुसार, थाना लवकुशनगर में वर्ष 2016 में दर्ज दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी अमृतलाल प्रजापति लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी अमृतलाल प्रजापति पिता बद्रीप्रसाद प्रजापति, निवासी ग्राम उचेहरा, जिला सतना को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में किया पेश

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में तथा एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, उपनिरीक्षक अजय शाक्य, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, दीपक चतुर्वेदी, चंदन सिंह सहित आरक्षक विकास सिंह, बलराम, ब्रजेश अहिरवार, अनिल छारी, सूरज शर्मा, कुलदीप सेन और नरेंद्र अहिरवार की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुराने लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • Absconding Warranted Accused In 10-Year-Old Rape Case Arrested In Chhatarpur
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना