
शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गुरुवार को पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कई योजनाओं की कम प्रगति सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान क्षीरधारा ग्राम योजना, हिरण्यगर्भा अभियान, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने उप संचालक डॉ. एल.आर. शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी नोटिस देने को कहा।
एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरवास, नरवर और खनियाधाना क्षेत्र की गौशालाओं का सत्यापन कराने के लिए दल गठित करने को कहा।
इसके अलावा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक पशुपालकों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
पशुपालकों के लिए ‘गोरस’ ऐप की जानकारी
यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर
बैठक में बताया गया कि पशुपालकों के लिए ‘गोरस’ नाम का हिंदी मोबाइल ऐप उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से पशुपालक संतुलित पशु आहार और उसकी लागत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन और संतुलित आहार के इस्तेमाल से पशुपालक अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
- shivpuri-collector-reviews-animal-husbandry-schemes-notice-for-poor-progress








