6 साल पुराने अवैध हथियार और 5 साल पुराने मारपीट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में छतरपुर पुलिस को सफलता

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले छह वर्ष पुराने अवैध हथियार के मामले और पांच वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में न्यायालय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वर्ष 2020 में दर्ज अवैध हथियार प्रकरण तथा वर्ष 2021 में दर्ज मारपीट के मामले में आरोपी शिवम भट्ट उर्फ बिट्टू पिता संजय भट्ट, निवासी श्रीराम कॉलोनी, सटई रोड, छतरपुर, लंबे समय से फरार था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, आरक्षक हरेंद्र, अमर, प्रशांत सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए “न्याय पथ अभियान” लगातार जारी है। अभियान के तहत ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

ये भी पढ़े –  छतरपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसपी रजत सकलेचा ने कई थाना प्रभारियों को बदला

 

  • chhatarpur-civil-line-police-arrested-absconding-warrant-accused-under-nyay-path-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया