
शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से माय भारत कार्यक्रम की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करना और अधिक से अधिक युवाओं तक इसका लाभ पहुंचाना रहा।
बैठक में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिनमें विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ युवाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचे तथा उन्हें कौशल विकास, नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
कलेक्टर ने अधिकारियों से विभागीय समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियों का संचालन करने तथा युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि माय भारत अभियान के उद्देश्यों को जिले में प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।
ये भी पढ़े – शिवपुरी युवा संगम: 269 युवाओं का चयन, 256 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
- shivpuri-may-bharat-district-advisory-committee-meeting-collector-arpit-verma-directs-youth-focused-activities









