
भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-552 पर खेरा श्यामपुरा गांव के पास रविवार को अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अर्टिगा कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल महिला की पहचान एवं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- bhind-national-highway-552-road-accident-bike-rider-killed-woman-seriously-injured-umri









