शिवपुरी के कोलारस में चोरों का आतंक: मीट मार्केट और एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान लेकर फरार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर चौराहा के मीट मार्केट में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मीट मार्केट और सड़क किनारे स्थित एक दर्जन से अधिक दुकानों एवं गुमटियों के ताले तोड़कर नकदी, कॉपर तार, वेल्डिंग रॉड सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने इरशाद खान, वीरू खटीक, अरुण जाटव, मुन्ना मामू, नंदलाल (वेल्डिंग व्यवसायी), आसिफ शाह और सानू शाह सहित कई दुकानदारों की दुकानों को निशाना बनाया। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, चोर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी मीट मार्केट और आसपास की गुमटियों में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है। सूचना मिलने पर कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़े –  ई-रिक्शा एजेंसी पर ग्राहक और संचालक में विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर

 

  • shivpuri-kolaras-meat-market-theft-dozens-of-shops-burgled-cash-and-valuables-stolen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना