नरवर किले से तोप चोरी मामले में बड़ी सफलता, शिवपुरी-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई तोप के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी गई तोप की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, पुरातत्व विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ रमेश कोली ने थाना नरवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई 2026 की शाम ड्यूटी समाप्त कर लौटने के बाद जब वह 16 जुलाई की सुबह नरवर किले स्थित कचहरी महल पहुंचे, तो वहां रखी 14 ऐतिहासिक तोपों में से एक तोप गायब मिली। सूचना मिलने पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी के TI ने स्टाम्प पेपर पर लिया आजीवन नशामुक्त और गाली-मुक्त रहने का संकल्प, बोले- उल्लंघन हुआ तो नौकरी जाने पर भी आपत्ति नहीं

 

पुरातात्विक धरोहर की चोरी के इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. असित यादव तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पहले ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा कैमरों की जांच की। जांच में घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ34GA2980) की पहचान हुई। वाहन का पीछा करते हुए पुलिस टीम राजस्थान के करौली जिले पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 25 जुलाई 2026 को शिवपुरी और करौली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार मीणा, निवासी पालनपुर, थाना सदर हिण्डौन, जिला करौली (राजस्थान) तथा टिम्मू राम मीणा, निवासी गांवडा मीना, थाना सदर, जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख कीमत की महिंद्रा बोलेरो पिकअप जब्त की है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा चोरी गई ऐतिहासिक तोप की बरामदगी के लिए विशेष टीम राजस्थान में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी नरवर विनय यादव, थाना प्रभारी सुभाषपुरा अरविंद सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र जाट, चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत सहित शिवपुरी एवं करौली पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में आकाशीय बिजली से हुई जन-धन हानि पर प्रशासन की त्वरित राहत, 24 घंटे में 13.88 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

 

  • shivpuri-narwar-fort-cannon-theft-case-two-accused-arrested-pickup-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना