छतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत: मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, ससुराल बोला- हीटर से हुआ हादसा

छतरपुर/अमित कुमार अवस्थी की रिपोर्ट: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर कांटी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और करंट देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने इसे रसोई में खाना बनाते समय हुआ हादसा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोशनी पटेल का विवाह 5 मई 2025 को महेश पटेल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मृतका के पिता महेश पटेल ने आरोप लगाया कि शादी में ₹10 लाख नकद और एक तोला सोने की चेन दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से ₹5 लाख नकद, एक चार पहिया वाहन या शहर में प्लॉट की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

मृतका की मां रेखा पटेल, निवासी देकुलिया थाना राजनगर, ने बताया कि रोशनी अक्सर फोन पर सास और जेठानी द्वारा मानसिक प्रताड़ना की शिकायत करती थी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सूचना मिली कि रोशनी को करंट लग गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी और ससुराल पक्ष के अधिकांश लोग वहां से जा चुके थे।

वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। मृतका के ससुर गनेशी पटेल का कहना है कि रोशनी खाना बनाते समय हीटर से करंट की चपेट में आ गई थी। उन्होंने कहा कि परिवार ने कभी दहेज की मांग नहीं की और घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। उनके अनुसार, करंट लगने के तुरंत बाद रोशनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच गमगीन माहौल रहा। मायके पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि ससुराल पक्ष ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए स्वयं को निर्दोष बताया है। फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  छतरपुर: किसान के खेत से पानी की मोटर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटर बरामद

 

  • chhatarpur-newly-married-woman-dies-of-electric-shock-family-alleges-dowry-murder-police-investigating
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना