दमोह के वीरागोदय जैन मंदिर में चोरी का खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कई राज्यों में वारदातें कबूलीं

दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र स्थित वीरागोदय जैन तीर्थ स्थल में दानपेटियों (गुल्लकों) से नकदी चोरी करने के मामले में पथरिया पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कई राज्यों में चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। रविवार को एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस के मुताबिक, वीरागोदय जैन मंदिर के प्रबंधक सूरज जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 मई 2026 की रात दो अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में रखी दो गुल्लकों से करीब 90 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए थे। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसमें दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। थाना पथरिया पुलिस और साइबर सेल ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत उर्फ राजू (40) निवासी फतेहगंज, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) तथा रेशम उर्फ रिंकू (32) निवासी ग्राम गोठा, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी रेशम के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 13 आपराधिक मामले, जबकि कुलवंत के खिलाफ 6 चोरी, नकबजनी और डकैती के मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है।

एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि इस मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम साक्ष्य साबित हुआ। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल पहचान प्रणाली की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है।

ये भी पढ़े –  दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 9 कारतूस जब्त

 

  • damoh-viragoday-jain-temple-theft-case-interstate-gang-two-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना