जटखेरवा-भौली से साधीरा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क मरम्मत की उठी मांग

उन्नाव/उप्र (महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट): मोहान विधानसभा क्षेत्र के जटखेरवा गांव भौली से साधीरा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और टूटी हुई सतह दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कई बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ बच्चों ने तो परेशानी के कारण स्कूल जाना तक छोड़ दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक और अन्य वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द कार्रवाई की अपील की है।

ये भी पढ़े –  मुरैना में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: ढाबे पर धावा बोलने की तैयारी कर रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो समेत हथियार जब्त

 

  • unnao-jatkherwa-bhauli-sadhira-road-damaged-villagers-demand-repair
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना