शिवपुरी में नदी बनी खतरा: पानी भरते समय गड्ढे में फंसा ट्रैक्टर, किसान बाल-बाल बचा

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खेत में दवा छिड़काव के लिए नदी से पानी भरने गया किसान का ट्रैक्टर अचानक नदी के गहरे गड्ढे में पहुंच गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। किसान ने समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, बिजरौनी निवासी किसान सुल्ला राठौर अपने खेत में घास नष्ट करने वाली दवा का छिड़काव कर रहे थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उनका बोरवेल चालू नहीं हो सका। दवा छिड़काव के लिए पानी की आवश्यकता होने पर उन्होंने ट्रैक्टर में ड्रम बांधा और नदी से पानी भरने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही किसान ने ट्रैक्टर को नदी में उतारा, वाहन पानी के अंदर बने एक गहरे गड्ढे में फंस गया। कुछ ही देर में ट्रैक्टर डूबने लगा। हालात बिगड़ते देख किसान ने तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पहले दूसरे ट्रैक्टर की मदद से डूबे हुए ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रैक्टर को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर के पानी में डूबने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में बने गहरे गड्ढे हादसे का कारण बने हैं।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में देवास पुलिस को चकमा देकर भागे तीन आरोपी, ग्रामीणों की मदद से दो दबोचे, एक की तलाश जारी

 

  • shivpuri-tractor-drowned-in-river-farmer-saved-life-after-jumping
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भ्रष्टाचार की ‘गारंटी’ या अफसरों का ‘खेल’? शहपुरा ROB हादसे की आरोपी कंपनी ICT को MPRDC ने दिए 8 करोड़ से अधिक के नए ठेके, जनता के पैसों पर भारी चपत!

    FIR दर्ज होने और ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया के बीच…

    आगे पढ़ें
    इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि