“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के 12वें दिन सागर में जनसंवाद, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौूबे की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के 12वें दिन सागर पुलिस द्वारा व्यापारी वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों ने आम नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालती है। नशे के कारण आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं बढ़ती हैं, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्ति अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। सामाजिक संगठनों और एनजीओ प्रतिनिधियों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर ही नशे की प्रवृत्ति को कम किया जा सकता है।

अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। सागर पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए नशामुक्त सागर के निर्माण की दिशा में जनआंदोलन खड़ा करना है।

ये भी पढ़े –  संत शिरोमणि रविशंकर जी रावतपुरा सरकार का चातुर्मास व्रत संपन्न, सागर में 29 जुलाई को होगा भव्य ‘माँ राज राजेश्वरी कोटी हरिद्रा कुंकुमार्चन’ अनुष्ठान

 

  • saagar-police-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-campaign-day-12-public-awareness-market-dialogue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना