दतिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर मांगा समर्थन

दतिया/संतोष कुमार की रिपोर्ट: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज के लोगों ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा भाजपा सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति रही। इस दौरान रिशपाल सिंह बघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज महासभा एवं भाजपा कार्यकर्ता (जिला दतिया), भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बघेल (मुरार ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी), विक्रम सिंह बघेल (जनपद सदस्य), सचिन बघेल सहित बघेल समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया। जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और बेहतर सुविधाओं के मुद्दों को लेकर वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं, अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़े – निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में 95 मरीजों ने कराया लिवर स्वास्थ्य परीक्षण, शराब और खराब जीवनशैली से बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा

 

  • datia-assembly-bjp-candidate-ashutosh-tiwari-support-baghel-samaj-public-contact-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना