
दतिया/संतोष कुमार की रिपोर्ट: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज के लोगों ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा भाजपा सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति रही। इस दौरान रिशपाल सिंह बघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज महासभा एवं भाजपा कार्यकर्ता (जिला दतिया), भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बघेल (मुरार ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी), विक्रम सिंह बघेल (जनपद सदस्य), सचिन बघेल सहित बघेल समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया। जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और बेहतर सुविधाओं के मुद्दों को लेकर वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं, अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
- datia-assembly-bjp-candidate-ashutosh-tiwari-support-baghel-samaj-public-contact-campaign









