रीवा जोन में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, 198 स्थायी वारंटी समेत सैकड़ों पर कार्रवाई

रीवा।देवेश शर्मा| मध्य प्रदेश के रीवा जोन में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक दिवसीय विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान रीवा, सतना, मैहर और मऊगंज जिलों में पुलिस ने वारंटियों, निगरानीशुदा बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

डीजीपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर और रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। डीआईजी हेमंत चौहान के पर्यवेक्षण में रीवा के एसपी गुरुकरण सिंह, सतना के एसपी हंसराज सिंह, मैहर के एसपी अवधेश प्रताप सिंह और मऊगंज के एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई।

198 स्थायी वारंटी और 263 गिरफ्तारी वारंट तामील

अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 198 स्थायी वारंटी, 263 गिरफ्तारी वारंट, 216 निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग तथा 330 गुंडों की चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी।

वाहन चेकिंग के भी दिए निर्देश

रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने सभी जिलों की पुलिस को अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

  • rewa-zone-combing-operation-action-against-warranties-crime-control-drive
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

आगे पढ़ें
मध्य प्रदेश: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि