मैहर: भाजपा कार्यालय घेराव से पहले ही रोका गया NSUI का काफिला, बैरिकेडिंग पर पुलिस से तीखी झड़प

मैहर/ देवेश शर्मा: दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मैहर में कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोक दिया। कन्या स्कूल के पास पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही NSUI कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मैहर जिला NSUI ने भाजपा कार्यालय घेराव का ऐलान किया था। इसी के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी पहले से थी, जिसके चलते कार्यालय से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: शिवपुरी: गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का ताला काटने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

बैरिकेडिंग पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

कन्या स्कूल के पास पहुंचते ही पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे जाने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैहर एसडीएम दिव्या पटेल, मैहर सीएसपी महेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामले में सरकार से जवाब मांगते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: तहसीलदार के स्थगन आदेश के बावजूद जारी रहा निर्माण: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

  • Maihar NSUI BJP Office Gherao Protest Police Barricading Clash
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना