शिवपुरी: ट्रैक्टर से कूदने के प्रयास में पहिए के नीचे आया युवक: मौके पर दर्दनाक मौत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजा की मुड़ेरी के पास ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित होने के बाद युवक ने हादसे से बचने के लिए कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, ऋतिक पुत्र लखन धाकड़ (20), निवासी बूडदा, थाना गोवर्धन, ट्रैक्टर से शिवपुरी की ओर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में राजा की मुड़ेरी के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे से बचने के लिए ऋतिक ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

यह भी पढ़ें: शिवपुरी: गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का ताला काटने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

हादसा इतना गंभीर था कि ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

  • Shivpuri Tractor Accident Youth Dies After Falling Under Tractor Wheel
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

NH 46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल, डीजल लेने उमड़ी भीड़

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के NH 46 स्थित लुकवासा…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि