पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में धनपुरी में युवाओं का जनआक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में धनपुरी में युवाओं का जनआक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

 

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी* 

संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)

जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

 

 

 *धनपुरी, शहडोल* पेपर लीक की घटनाओं और दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार 25 जुलाई को धनपुरी में युवाओं ने जनआक्रोश रैली निकाली।

 

” द यूथ एलियंस ” के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने धनपुरी नंबर-3 से अमराडंडी बाजार तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

पैदल मार्च अमराडंडी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। यहां युवाओं ने पेपर लीक की घटनाओं से आहत होकर कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

इस दौरान उपस्थित युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मेलोडी टॉफियां बांटी और इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।

 

युवाओं ने कहा कि समाज को धर्म और जाति से ऊपर उठकर शिक्षा, समानता और न्याय के मुद्दों पर एकजुट होना होगा। यदि देश को मजबूत बनाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी, ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और शासन-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

 

विरोध मार्च में युवाओं ने तीन प्रमुख मांगें रखीं –

 

1. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं पर दर्ज किए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

 

2. दिल्ली पुलिस एवं आरएएफ के उन जवानों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिन पर छात्रों के साथ मारपीट और बल प्रयोग के आरोप हैं।

 

3. पेपर लीक जैसी घटनाओं की जवाबदेही तय करने के लिए सख्त कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य बर्बाद न हो।

 

इस विरोध मार्च में बिन्नी, आदित्य, शारदा, प्रवीण चौधरी, रियाज, बेटू, साहिल, चंदन, विशाल, अतुल, आकाश, आश, सल्लू, असलम, जय, देव, आशीष, तौसीफ खान, फौज खान, सैय्यद जुहैब, आमिर सुहैल, फैसल शेख, मिर्ज़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे।

  • पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में धनपुरी में युवाओं का जनआक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
  • MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    Related Posts

    रेवड़ी का मायाजाल, कर्ज तले दबता प्रदेश, क्या दिवालिया होने की कगार पर है मध्य प्रदेश?

    सत्ता की भूख, तुष्टिकरण के बदलते चेहरे और साढ़े…

    असंतुलित मध्य प्रदेश और सत्ता का बेलगाम खेल, वल्लभ भवन के गलियारों से ज़मीनों के काले साम्राज्य और सिस्टम के शोषण तक के अद्भुत कारनामे

    भोपाल (विशेष संवाददाता)। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले