सागर में कार और ओमनी वैन की टक्कर: 7 लोग घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के बननान गांव में कार और ओमनी वैन की आमने सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

कई लोग घायल

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सुबह 11:38 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 भोपाल को सूचना मिली कि सुरखी थाना क्षेत्र के बननान गांव में कार और ओमनी वैन की टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

दुर्घटना में सात लोग घायल  

यह भी पढ़े: शिवपुरी: रिटायर्ड PWD SDO का WhatsApp हैक, ठेकेदारों से ठगे गए पैसे, एसपी से शिकायत

सूचना मिलते ही सुरखी थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 एफआरवी वाहन को मौके पर रवाना किया गया। आरक्षक दीपक जैन और पायलट संदीप सिंह दांगी ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल सभी सात लोगों को तत्काल एफआरवी वाहन की मदद से शासकीय जिला चिकित्सालय, सागर पहुंचाया गया।

घायलों का उपचार जारी

अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

  • sagar-surkhi-car-omni-van-accident-seven-injured
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

53 साल पुराने ‘चुरा लिया है तुमने’ की धुन ऐसे बनी अमर: आर.डी. बर्मन ने कप, सॉसर और चम्मच से रचा था जादू

हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीत “चुरा लिया है तुमने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू