शिवपुरी में चला विशेष स्वच्छता अभियान: प्रमुख मार्गों और वार्डों में सफाई व नालियों की हुई सफाई

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, नालियों की सफाई तथा कचरा उठाने का कार्य किया गया।

वन विहार 10 नंबर गेट से कुएं वाली गली तक सफाई अभियान

प्रातःकालीन अभियान के दौरान झिंगुरा रोड, नूरानी मस्जिद क्षेत्र, आईपीएस स्कूल रोड और आसपास की गलियों में विशेष सफाई कराई गई। इसके अलावा करौंदी क्षेत्र, बाथम मोहल्ला, मुसलमान मोहल्ला तथा वार्ड क्रमांक 36 के वन विहार 10 नंबर गेट से कुएं वाली गली तक सफाई अभियान चलाया गया।

कॉलोनी से कचरा हटाकर व्यापक सफाई

नगर पालिका की टीम ने द्वारकापुरी, वार्ड क्रमांक 3 की गांधी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 17 स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर सहित कई क्षेत्रों में नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की। वहीं राजेश्वरी रोड, पोहरी बस स्टैंड, सर्कुलर रोड, नक्षत्र गार्डन, कलेक्टर बंगला रोड, कोर्ट परिसर और शंकर कॉलोनी से कचरा हटाकर व्यापक सफाई की गई।

क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुधारने का कार्य

यह भी पढ़े: शिवपुरी: रिटायर्ड PWD SDO का WhatsApp हैक, ठेकेदारों से ठगे गए पैसे, एसपी से शिकायत

यूनियन बैंक के समीप नालियों की सफाई और फिजिकल चौकी थाना क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुधारने का कार्य भी किया गया। दोपहर बाद अभियान के दूसरे चरण में वार्ड क्रमांक 33, भोलेनाथ मंदिर से टीवी टावर रोड, साइंस कॉलेज से करौंदी सम्मेल, करौंदी सम्मेल से भूत पुलिया तथा वार्ड क्रमांक 35 के गड्ढा मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया गया।

रोड पर भी विशेष सफाई अभियान

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 4 में सुजुकी एजेंसी के सामने नाली की सफाई, गांधी पार्क के चारों ओर सड़क की सफाई, थीम रोड पर गुना नाका से ट्रैक्टर एजेंसी तक डिवाइडर और डंप स्थल की सफाई कराई गई। वार्ड क्रमांक 2 के खाली प्लॉटों की सफाई के साथ पोलो ग्राउंड में आमजन की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी की गई। फतेहपुर कलारी से गुना बाईपास तक सर्कुलर रोड पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जलभराव और गंदगी की समस्या

मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर ने अधिकारियों और सफाई अमले को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई, नालियों की सफाई और कचरा उठाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव और गंदगी की समस्या से बचा जा सके।

सुंदर और स्वस्थ शिवपुरी के निर्माण में सहयोग

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शिवपुरी के निर्माण में सहयोग करें।

  • shivpuri-special-cleanliness-drive-municipal-council
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग